Breaking News

पीएम नरेंद्र मोदी ने स्पेस स्टार्टअप्स, अंतरिक्ष, खेलों के क्षेत्र में नवाचार पर चर्चा की – बीएल वर्मा

Spread the love

पीएम नरेंद्र मोदी ने स्पेस स्टार्टअप्स, अंतरिक्ष, खेलों के क्षेत्र में नवाचार पर चर्चा की – बीएल वर्मा

मन की बात राष्ट्र निर्माण की दिशा में जन- जन को जोड़ने वाला एक जनांदोलन बन चुका – राजीव कुमार गुप्ता

बदायूं :- भाजपाइयों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘मन की बात’ के 124वें संस्करण को दो हजार से अधिक बूथों पर सामूहिकता से सुना।

केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने उझानी नगर में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात को सुना और कहा प्रधानमंत्री मोदी ने स्पेस स्टार्टअप्स, अंतरिक्ष और खेलों के क्षेत्र में हो रही विभिन्न पहलों, ऐतिहासिक किले, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और जनभागीदारी से हो रहे नवाचारों की चर्चा कर सभी को प्रेरित किया।

जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने दातागंज विधानसभा के गांव बक्सेना में मन की बात को सुना, और एक पेड़ मां के नाम लगाया। उन्होंने कहा मन की बात कार्यक्रम आज जन-जन को जोड़ने वाला, राष्ट्र निर्माण की दिशा में एक जनांदोलन बन चुका है।

सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा बदायूं नगर में मन की बात को सुना और कहा पीएम मोदी का मन की बात कार्यक्रम बहुत प्रेरणादाई कार्यक्रम है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विशाल भंडारे में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, वैश्य समाज ने दिया एकता का संदेश

Spread the loveउझानी। राष्ट्रीय वैश्य एकता दल (RVED) एवं समस्त वैश्य परिवार के सहयोग से …