Breaking News

स्वयं सहायता समूहों / संकुल संघों के पदाधिकारियों , मॉड्यूल -1 व नवचयनित बी आर पी प्रतिभागियों का प्रशिक्षण संपन्न हुआ

Spread the love

स्वयं सहायता समूहों / संकुल संघों के पदाधिकारियों , मॉड्यूल -1 व नवचयनित बी आर पी प्रतिभागियों का प्रशिक्षण संपन्न हुआ
आसफपुर – हाल ही में स्थानीय क्षेत्रीय ग्राम्य विकास प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य अनुज कुमार श्रीवास्तव व प्रशिक्षण अधिकारी पंकज कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे जनपद बदायूं के विकास खंड आसफपुर के 36 स्वयं सहायता समूहों / संकुल संघों के पदाधिकारियों का चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम , विजिनिंग मॉड्यूल – 3 का चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम बीते गुरुवार को देर शाम संपन्न हुआ ।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य प्रशिक्षक राघवेंद्र सिंह व हेमलता राजपूत ने महिला प्रतिभागियों को विषय से संबंधित जानकारी दी ।
इसी कालखंड में मॉड्यूल – 1 का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया गया जिसमें मुख्य प्रशिक्षिका मीनू चौहान व निर्मला ने विकास खंड अंबियापुर की लगभग 20 महिला को प्रतिभागियों को स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारी जुटाई ।
विकास खंड वजीरगंज एवं सलार पुर क्षेत्र की लगभग 19 महिला प्रतिभागियों को मुख्य प्रशिक्षक ममता रानी ने विषय संबंधी जानकारी दी ।
इसी क्रम में मुख्य प्रशिक्षक मोरिस कुमार , सरोज व कुसुम ने संभल जिले की नवचयनित बी आर पी महिलाओं को सात दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण दिया ।
प्रशिक्षण कार्यक्रम समापन के अवसर पर संस्थान के प्राचार्य अनुज कुमार श्रीवास्तव व प्रशिक्षण अधिकारी पंकज कुमार ने सभी प्रतिभागियों को एक एक बैग व प्रमाण पत्र भेंट कर उनके उज्वल भविष्य की कामना की ।
यह जानकारी संस्थान के प्राचार्य अनुज कुमार श्रीवास्तव ने दी ।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मिलक के नसीराबाद निवासी सनी की बिजनौर में सड़क दुर्घटना में मौत

Spread the loveराहुल मौर्य रामपुर। रविवार सुबह को बिजनौर जिले के हल्दौर क्षेत्र में सड़क …

error: Content is protected !!