Breaking News

मोहल्ला दहलीज को हराकर मोहद्दीनपुर ने जीता सहसवान क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल

Spread the love

सहसवान: सहसवान क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला मोहल्ला दहलीज और मोहल्ला मोहद्दीनपुर की टीमों के बीच खेला गया, जिसमें मोहल्ला मोहद्दीनपुर ने एक रोमांचक मुकाबले में मोहल्ला दहलीज को हरा दिया। इस जीत के साथ, मोहल्ला मोहद्दीनपुर ने टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर लिया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मोहल्ला दहलीज की टीम ने निर्धारित ओवरों में 107 रन बनाए। जवाब में, 108 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मोहल्ला मोहद्दीनपुर की टीम ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। हालांकि, शुरुआत में कुछ विकेट गिरने से मैच में रोमांच बना रहा, लेकिन टीम ने संयम से खेलते हुए एक ओवर शेष रहते ही लक्ष्य हासिल कर लिया।
यह मुकाबला दर्शकों के लिए बेहद रोमांचक था, जहाँ दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। मोहल्ला मोहद्दीनपुर की जीत पर उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई, और खिलाड़ियों ने जमकर जश्न मनाया। इस जीत के साथ, मोहल्ला मोहद्दीनपुर की टीम ने टूर्नामेंट में अपनी श्रेष्ठता साबित कर दी है। सैय्यद हसन मुख्तार ,तौसीफ खान,मुनीर खान,इसरार अंसारी,तहरीम खान,
तनवीर खान,नसीम,इमरान,
शबबू समी,अरीब,मुन्ना,वसीम अकरम,इमरान,फरहान,सलमान, सेमी ,आमिर ,मुजम्मिल खान आदि मौजूद रहे ।बोर्ड मेंबर शादाब ने बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को नगद धनराशि प्रदान कर उनका उत्साह बढ़ाया ।
संवाददाता डाo राशिद अली खान सहसवान बदायूं


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू के 120 श्रावक-श्राविकाएं माताजी के दर्शनार्थ अयोध्या रवाना

Spread the love ख़ास बातें श्री कल्पद्रुम महामंडल विधान में इन स्टुडेंट्स ने लिया था …

error: Content is protected !!