Breaking News

प्रदीप हत्याकांड में पीड़ित परिवार ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को दिया शिकायती पत्र, न्याय की लगाई गुहार।

Spread the love

प्रदीप हत्याकांड में पीड़ित परिवार ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को दिया शिकायती पत्र, न्याय की लगाई गुहार।

खुलेआम घूम रहे हत्यारोपी पीड़ित परिवार को जान का खतरा।

बदायूं/दातागंज । कोतवाली के क्षेत्रांतर्गत जयपालपुर निवासी पीड़ित जयदीप पुत्र समरपाल ने बताया कि मेरे सगे भाई की हत्या दिनांक 28. 07.2025 को शाम 7 बजे लगभग की है। जयदीप व उसकी मां व भाई प्रदीप घर पर मौजूद थे तभी मेरे भाई प्रदीप को श्यामू पुत्र गनपत सिंह, सुभाष पुत्र जगतपाल कश्यप, जमुना पुत्र करन सिंह, सुधीर पुत्र गनपत सिंह, शेरू पुत्र करन सिंहघर से बुलाकर ले गए। इन लोगों ने एकराय होकर मार दिया था।

जयदीप का आरोप है कि उसके भाई प्रदीप के पोस्टमार्टम में हत्यारोपियों की मिलीभगत से हेराफेरी की गयी जिसमें हैगिंग को दर्शाया गया है।
जयदीप अपने भाई का अंतिम संस्कार के बाद अगले दिन उसके श्ज्ञरीर के शेष फूल बीनने गये तो उसमें पोस्टमार्टम के दौरान छुरी मिली है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में घोर लापरवाही एवं हेराफेरी की गयी है।
हत्यारोपियों का गांव में खुलेआम घूमने से गांव में दहशत फैली हुई है।
पीड़ित परिवार काफी डरा हुआ है और पलायन करने को मजबूर है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विश्व पर्यावरण दिवस पर बिल्सी में चला वृहद वृक्षारोपण अभियान

Spread the loveविधायक हरीश शाक्य के नेतृत्व में लगाए गए छायादार एवं फलदार पौधे, पर्यावरण …

error: Content is protected !!