Breaking News

कछला मे रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार पिता की हुई मौत बेटा घायल हुआ

Spread the love

कछला मे रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार पिता की हुई मौत बेटा घायल हुआ

कछला । शुक्रवार की सुबह 9 बजे के आसपास जनपद कासगंज के थाना सोरों क्षेत्र के मल्लान नगर गांव के रहने वाले 45 वर्षीय मान सिंह पुत्र सरनाम व उनका 18 वर्षीय बेटा सत्यवीर बाइक द्वारा जनपद बदायूं के कस्बा उझानी में लेवर भेजने के लिए ठेकेदार से एडवांस रुपए लेने आ रहे थे । बताया जाता है वह जैसे ही थाना उझानी क्षेत्र के कछला जीवी पंत डिग्री कॉलेज के पास पहुंचे तभी सामने से आ रही रोडवेज बस ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। जिससे बाइक चला रहे मान सिंह की मौके पर ही मौत हो गई । वहीं बेटा सत्यवीर घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। और घायल सत्यवीर को उझानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। वहीं पुलिस ने मान सिंह के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। मानसिह की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वहीं पुलिस ने रोडवेज बस को पकड़ लिया है। कछला से ज्योति कश्यप की रिपोर्ट


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भाजपा ने बूथ अध्यक्ष सम्मेलन की तैयारी को लेकर कसी कमर, कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न

Spread the loveसहसवान। आगामी 22 जुलाई को प्रस्तावित बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को ऐतिहासिक और सफल …

error: Content is protected !!