Breaking News

श्रावण के पवित्र मास में विद्यालय परिसर में किया गया रुद्राभिषेक

Spread the love

श्रावण के पवित्र मास में विद्यालय परिसर में किया गया रुद्राभिषेक
बिल्सी – आज दिनाक 04-08-2025 दिन सोमवार को बाबा इंटरनेशनल स्कूल परिसर में भगवान शिव का अभिषेक किया गया | सावन के इस पवित्र माह में महादेव को प्रसन्न करने के लिए रुद्राभिषेक किया जाता हैं सभी ने मिलकर भगवान शिव की स्तुति की और उनका आशीर्वाद लिया। रुद्राभिषेक के दौरान, सभी ने भगवान शिव के मंत्रों का जाप किया और पूजा की थाली में फूल, फल, और अन्य पूजन सामग्री रखी। इसके बाद रुद्राभिषेक किया और भगवान शिव को जल, दूध, और अन्य पवित्र द्रव्यों से अभिषेक किया। विद्यालय परिसर में रुद्राभिषेक करते हुए महामृत्युञ्जय,रुद्राष्टक तथा नमः शिवाय के मंत्रों की गूँज से वातावरण शुद्ध हो गया |
आचार्य रविकांत पाठक जी ने बताया कि रुद्राभिषेक शब्द दो शब्दों से मिलकर बना हैं रूद्र और अभिषेक | रूद्र का अर्थ हैं दुखों को हरने वाला जो कि भगवान शिव के विशेष रूप को दर्शाता हैं और अभिषेक का अर्थ होता हैं विभिन्न सामग्रियों से स्नान कराना | रुद्राभिषेक से जुड़ी मान्यताओं के अनुसार शक्कर से मिले जल से अभिषेक करने से संतान प्राप्ति, गाय के दूध से आरोग्य,गन्ने के रस से लक्ष्मी,शहद ओर घी से धनब्रद्धि तथा भस्म से मोक्ष की प्राप्ति होती हैं| श्रावणमास रुद्राभिषेक के लिए सबसे उपर्युक्त महीना माना गया है क्योकि इस महीने में भगवान् शिव की विशेष कृपा बनी रहती है i
विद्यालय चेयरमैन नरेन्द्र बाबू वार्ष्णेय व विद्यालय डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय ने बताया कि समस्त विद्यालय परिवार व् बच्चों के स्वस्थ्य एवं उज्जवल भविष्य की कामना के उद्देश्य से स्कूल परिसर में भगवान शिव का अभिषेक किया गया तथा इस प्रकार के कार्यक्रमों से ईश्वर के प्रति प्रेम एवं सद्भावना का संचार होता हैं|
विद्यालय प्रधानाचार्या ने कहा कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आध्यात्मिक ज्ञान और शिव भक्ति को बढ़ावा देना था।, “श्रावण माह में रुद्राभिषेक करने से भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है और हमारे जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आते हैं।”
इस अवसर पर विद्यालय चेयरपर्सन कमलेश वार्ष्णेय, विद्यालय निदेशिका साधना वार्ष्णेय, प्रशासक अमित माहेश्वरी एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहा |


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत

Spread the loveसास और बच्ची गंभीर घायल, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा संवाददाता : …

error: Content is protected !!