Breaking News

एसडीबी पब्लिक स्कूल में दीपावली पर हुईं रचनात्मक गतिविधियां

Spread the love

दीप सजावट और रंगोली बनाकर विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

बिसौली। एसडीबी पब्लिक स्कूल में दीपावली के अवसर पर विद्यार्थियों के लिए विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों ने दीप सजावट, रंगोली निर्माण, दीपावली कार्ड और सजावटी वस्तुएं बनाने में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

विद्यार्थियों ने रंग-बिरंगी रंगोलियों और आकर्षक सजावट के माध्यम से अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उनकी कलाकृतियों में प्रेम, सद्भाव, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिखाई दिया।

प्रधानाचार्या मीनू बत्रा ने विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी गतिविधियां बच्चों के सर्वांगीण विकास में सहायक होती हैं। निदेशक अखिलेश वार्ष्णेय ने सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं का सहयोग रहा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बाबा इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी, बच्चों की प्रगति पर हुआ मंथन

Spread the love**पीजी से कक्षा 12 तक के विद्यार्थियों की शैक्षिक रिपोर्ट साझा, बेहतर भविष्य …