बदायूं। अलापुर थाना पुलिस ने गुरुवार को अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान सखानू कस्बे के वार्ड नंबर चार निवासी राजीव कुमार गुप्ता के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक टीयूवी-300 कार बरामद की। कार की तलाशी में 49 पाउच देशी शराब, अलग-अलग ब्रांड की अंग्रेजी शराब की 10 हाफ बोतलें, 35 क्वार्टर और 90 एमएल की पांच शीशियां बरामद हुईं।
पुलिस ने इस मामले में आबकारी अधिनियम की धारा 60/72 के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया है।
Budaun Amarprabhat