Breaking News

सत्संग प्रेमियों ने भोले के भक्तों को चखाया प्रसाद

Spread the love

सत्संग प्रेमियों ने भोले के भक्तों को चखाया प्रसाद –
आज सावन के चौथे सोमवार के लिए वजीरगंज क्षेत्र के प्रसिद्ध भोलेनाथ मंदिर जो कि वजीरगंज सैदपुर मार्ग पर स्थित है । आज सुबह से ही भक्तों की भीड़ दिखाई दी ।जबकि बारिश भी अपने पूरे चरम पर थी लेकिन इसके बावजूद भी भक्तों का उत्साह कम नहीं हुआ । इस अवसर पर वजीरगंज के सत्संग प्रेमियों ने चना हलवा के प्रसाद का वितरण भोले के भक्तों के लिए किया । इस अवसर पर थाना अध्यक्ष जितेंद्र कुमार सिंह ने भी भक्तों को प्रसाद वितरण किया एवं फूलों की वर्षा भी की । कार्यक्रम के आयोजक लेखपाल शर्मा ” प्रभु जी ” राजेश कुमार सक्सेना, कुलदीप सिंह ,”काका ‘ विवेक कुमार, महेंद्र शर्मा ,डॉक्टर सतीश सिंह ,डॉक्टर श्रीपाल सिंह ,नरेश यादव, कृष्ण कुमार राजपूत, देव शर्मा ,कुशल शर्मा, सत्यदेव, रश्मि शर्मा, श्री शीलेन्द्र सिंह कठेरिया, ऋतिक ,अनामिका, विराट आदि का सहयोग रहा । इस अवसर पर पुलिस व्यवस्था में तैनात महिला कांस्टेबल एवं पुरुष कांस्टेबल भी भोले के भक्तों की सेवा में तत्पर दिखाई दिए ।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू में एआई-पावर्ड डिजिटल ट्विन टेक्नोलॉजी पर गहन मंथन

Spread the love तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के कॉलेज ऑफ कम्प्यूटिंग साइंसेज़ एंड इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी-सीसीएसआईटी में …

error: Content is protected !!