Breaking News

सहसवान में भारी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया

Spread the love

सहसवान में भारी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। शहर की सड़कें तालाब में तब्दील हो गई हैं, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
एलआईसी से मोहल्ला गोपालगंज जाने वाला मार्ग पूरी तरह से जलमग्न हो चुका है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह समस्या भू-माफियाओं के कारण उत्पन्न हुई है, जिन्होंने अवैध रूप से तालाबों और जल निकासी के रास्तों पर कब्जा कर लिया है। पानी की उचित निकासी न होने से बारिश का पानी सड़कों पर भर गया है।
वहां के निवासियों ने इस समस्या को लेकर नगर पालिका से कई बार गुहार लगाई है, लेकिन अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। जलभराव के कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है, और रोजमर्रा के काम भी प्रभावित हो रहे हैं। अगर जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो हालात और भी खराब हो सकते हैं।
संवाददाता डाo राशिद अली खान सहसवान बदायूं


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

डीआईजी ने की कानून-व्यवस्था और पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा

Spread the loveकछला गंगा घाट का निरीक्षण, पुलिस लाइन में किया वृक्षारोपण और बिनावर थाने …

error: Content is protected !!