Breaking News

ऋषि आश्रम में चौथा दिन पुष्पाधिवास के रुप मनाया

Spread the love

ऋषि आश्रम में चौथा दिन पुष्पाधिवास के रुप मनाया

बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव बांस बरोलिया स्थित ऋषि आश्रम के ब्रह्मलीन महंत उमाशंकर शास्त्री जी महाराज के प्राण प्रतिष्ठा के चौथा दिन यहां पुष्पाधिवास के रुप मनाया गया। जिसमें नगर पालिका परिषद के पूर्व चैयरमेन अनुज वाष्र्णेय समेत आसपास के तमाम लोगों ने यहां पहुंच कर इस धार्मिक कार्यक्रम में हिस्सा लिया। साथ ही पूजा-अर्चना कर प्रसाद ग्रहण किया। आश्रम के संचालक वेद व्यास शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम के अंतिम दिन सात जुलाई को यहां प्राण प्रतिष्ठा धूमधाम से की जाएगी। साथ ही दोपहर बाद आश्रम पर विशाल भंडारा आयोजित किया जाएगा। जिसको लेकर यहां तैयारियां चल रही है। इस मौके पर साधना वाष्र्णेय, रुपा माहेश्वरी, डा,किशनपाल सिंह, वरुण शंखधार, महेश चंद्र सक्सेना, रामप्रकाश शर्मा, शिव गौड़, आदि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बंदरों के हमले में महिला घायल, हाथ में लगे 20 टांके

Spread the loveबिल्सी। क्षेत्र के गांव बेरमई बुजुर्ग में शुक्रवार शाम घर पर बैठी कृष्णा …