Breaking News

चैयरपर्सन के प्रतिनिधि के आश्वासन पर खत्म हुई हड़ताल

Spread the love

चैयरपर्सन के प्रतिनिधि के आश्वासन पर खत्म हुई हड़ताल

शुक्रवार से सभी सफाई कर्मचारी काम करेगें

बिल्सी। नगर पालिका परिषद के सफाई कर्मचारियों की कामबंद हड़ताल आज बृहस्पतिवार की दोपहर बाद चैयरपर्सन ज्ञानदेवी सागर के प्रतिनिधि ओमप्रकाश सागर द्वारा कर्मचारियों को एक बार फिर से मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया गया। जिसके बाद कर्मचारियों ने अपनी कामबंद हड़ताल को खत्म कर दिया। कल शुक्रवार से सभी कर्मचारी अपना-अपना काम करेगें।

सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष प्रीतम बाबू वाल्मीकि ने बताया उनकी 10 सूत्री मांगों को लेकर सफाई कर्मचारियों ने बुधवार से काम बंद हड़ताल शुरू की थी। जिसके बाद नगर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो गई। जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बुधवार को पहले ईओ वेदप्रकाश यादव ने कर्मचारियों के मध्य जाकर वार्ता की, मगर कर्मचारियों ने उनकी एक न सुनी। बृहस्पतिवार को चैयरपर्सन ज्ञानदेवी सागर के प्रतिनिधि ओमप्रकाश सागर ने हड़ताल कर रहे कर्मचारियों से वार्ता की और उन्हे भरोसा दिलाया कि उनकी मांगों को शीघ्र पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पालिका के कर्मचारियों की समस्या का निस्तारण करना हमारा कर्तव्य है और प्राथमिकता है। मांग पूरी होने के बाद कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी और कर्मचारियों ने हड़ताल खत्म कर दी। इस मौके पर प्रीतम बाबू, सुरेंद्र, मदन, अनमोल, मुकेश, लक्ष्मण, टिंकू, अमित, ललतेश, सुधीर, सोमेंद्र, नरेश, गुड़िया, भूरी, बबली, रेखा, विनीता, मिथलेश, नीरज सक्सेना, कमल आदि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

उमरे के मुबारक सफर से वापसी पर किया इस्तकबाल

Spread the loveबदायूँ उमरे के मुबारक सफर से वापसी पर किया इस्तकबाल कादरचौक के ग्राम …

error: Content is protected !!