Breaking News

जर्जर हाइटेंशन लाइन हटवाए जाने को ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Spread the love

जर्जर हाइटेंशन लाइन हटवाए जाने को ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

क्षेत्र के गांव धनौली में कई बार टूट कर गिर चुकी है लाइन

बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव धनौली के ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को गांव की जर्जर हाइटेंशन लाइन को हटवाने को लेकर तहसील मुख्यालय पहुंच कर प्रदर्शन किया। बाद में एक ज्ञापन सौंप कर शीघ्र लाइन को हटवाए जाने की मांग एसडीएम से की है। गांव के लोगों ने बताया कि गांव में करीब 25 वर्ष पहले हाइटेंशन की लाइन को पूरे गांव में डाला गया था। जो अब काफी जर्जर हो चुकी है। जो आए दिन टूट कर जमीन पर गिर जाती है। जिससे गांव में बड़ा हादसा होने की संभावना भी बनी रहती है। उन्होनें बताया कि करीब तीन माह पहले उक्त लाइन टूट कर जमीन पर गिर गई थी। जिसकी चपेट में आकर एक ग्रामीण की मौत हो गई। साथ ही पांच दिन पहले भी दो महिलाओं को कंरट लग गया था। इसी को लेकर गांव लोगों ने तहसील पहुंच कर विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस मौके पर मनोज कुमार, विजय सिंह, अमित माहेश्वरी, सुनील कुमार, जीतपाल, नासिर अली, श्याम यादव, रंजीत सिंह, देशराज आदि मौजूद रहे। इधर, एसडीओ जेपी राजपूत ने बताया कि गांव की जर्जर लाइन को बदलवाए जाने का लेकर शीघ्र प्रस्ताव तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेजा जाएगा। ताकि शीघ्र गांव के लोगों की उक्त समस्या दूर हो सके।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सीएम योगी से मिले विधायक महेश गुप्ता, पार्क, स्कूल और फायर स्टेशन समेत कई मांगें रखीं

Spread the loveबदायूं शहर में सार्वजनिक पार्क बनाने व ग्रामीण क्षेत्रों में नए राजकीय हाईस्कूल …

error: Content is protected !!