Breaking News

बच्चों को खिलाई एल्बेंडाजोल की गोलियां, कृमि मुक्ति दवा खिलाने से बच्चों के पेट में कृमि नहीं होते हैं: प्रबंधक गोपाल वार्ष्णेय

Spread the love

बच्चों को खिलाई एल्बेंडाजोल की गोलियां, कृमि मुक्ति दवा खिलाने से बच्चों के पेट में कृमि नहीं होते हैं: प्रबंधक गोपाल वार्ष्णेय

बिल्सी: राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के तहत 1 से 19 वर्ष तक के सभी बच्चों को नजदीकी विद्यालय एवं निजी विद्यालय तथा एल्बेंडाजोल की कृमि मुक्ति दवा खिलाई गई। इसी के तहत नगर के श्री बुद्धसैन वार्ष्णेय स्मारक उच्च माध्यमिक विद्यालय में कक्षा एक से 10 तक के सभी बच्चों को एल्बेंडाजोल की टेबलेट विद्यालय प्रांगण में वर्ष 1 से 6 से 19 वर्ष के बच्चों को एल्बेंडाजोल की दवा खिलाई गई | विद्यालय के प्रबंधक गोपाल वार्ष्णेय ने टेबलेट के लाभ बताते हुए कहा कि बच्चे खुले में शौच ना जाएं बच्चों को खुले में शौच जाने से अस्वच्छता के कारण बच्चों के आंतों में कीड़े उत्पन्न हो जाते हैं जिसके कारण बच्चे जल्दी-जल्दी बीमार पड़ते हैं। विद्यालय के प्रशासक देव ठाकुर ने बताया कि बच्चों में खून की कमी (एनिमीया) कुपोषण से ग्रस्त हो जाते हैं। अत: कृमि मुक्ति दवा खिलाने से बच्चों के पेट में कृमि नहीं होते हैं। बच्चों का शारीरिक एवं मानसिक विकास पूर्ण रूप से होता है। प्रधानाचार्य जय सिंह ने कहा कि कृमि नाशक गोली बच्चों को खिलाई जानी चाहिए, जिसमें निजी विद्यालयों की भी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित होनी चाहिए | कृमि नाशक दवा की गोली अध्यापक अपने सामने चबाकर पानी के साथ दें एवं गोली निगलने के लिये मना करें और घर जाकर खाने के लिये न दें | इस मौके पर देवेंद्र शर्मा, जितेंद्र आर्य, अरविंद वार्ष्णेय, विजय यादव, अमरीन खान, मधु, नवनीश, मंजू, कुसुम, आराम सिंह सहित अन्य स्टाफ उपस्थित रहा | संवाद


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

69000 शिक्षक भर्ती: आरक्षण पीड़ित अभ्यर्थियों ने बनाई रणनीति, 19 मार्च की सुनवाई पर टिकी निगाहें

Spread the loveसरकार से सुप्रीम कोर्ट में ‘याची लाभ’ का प्रस्ताव रखने की मांग, एससीईआरटी …

error: Content is protected !!