Breaking News

एसकेएलएम पब्लिक स्कूल में हुआ राखी प्रतियोगिता का आयोजन

Spread the love

सतेती वजीरगंज मार्ग पर स्थित एस के एल एम पब्लिक स्कूल में आज राखी प्रतियोगिता के माध्यम से रक्षाबंधन बड़े ही धूमधाम से मनाया गया सभी छात्र-छात्राओं ने इस प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया छात्राओं ने छात्रों के राखी बांधकर भाई बहन के प्रेम को दर्शाया उन्होंने दिखाया कि भाई किस तरह से अपनी बहन की रक्षा करते हैं और बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधकर अपने भाई के हाथों को मजबूत करने का काम करती है प्रतियोगिता में सभी छात्र-छात्राओं ने बहुत ही सुंदर-सुंदर राखियां बनाकर प्रतिभाग किया प्रतियोगिता में राखी, राधिका, पिंकी ने प्रथम स्थान अंजलि सोलंकी, अंबिका राघव, राधा राठौर, नैना चौहान ने द्वितीय स्थान मानसी, वंशिका चौहान ,प्रियांश राठौर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया सफल रहे सभी छात्र-छात्राओं को विद्यालय के एमडी पीडी सिंह ने सभी बच्चों को उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि रक्षाबंधन प्रेम प्यार का एक बहुत ही महत्वपूर्ण संबंध है रक्षाबंधन भाई और बहन के प्रेम को दर्शाता है हमें इस त्यौहार पर यह प्रण लेना चाहिए कि प्रत्येक बहन को अपनी बहन मानकर उनकी रक्षा करनी चाहिए इस मौके पर विद्यालय की प्रधानाचार्य रजनी शर्मा ने कहा कि प्रत्येक भाई को अपने बहन की आवश्यकता पड़ने पर अवश्य मदद करनी चाहिए व रक्षाबंधन के अटूट बंधन को एक मिसाल की तरह कायम करके दिखाना चाहिए उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं को ऐसी प्रतियोगिता में भाग लेते रहने के लिए प्रेरित किया इस मौके पर कोऑर्डिनेटर उपदेश कुमार,वीना सिंह,रंजीत सिंह ,बीना कुमारी ,कमलेश कुमारी,प्रिया सिंह,सपना माहौर, सृष्टि तोमर , शिवि चौहान,पल्लवी कुमारी,अनम सैफी, दीप्ति राठौर,शानू राठौर , कंचन, शिल्पी, अनन्या सोलंकी आदि मौजूद रहे


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विश्व पर्यावरण दिवस पर दबतोरी चौकी परिसर में किया गया वृक्षारोपण

Spread the loveदबतोरी -विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर दबतोरी चौकी इंचार्ज जितेंद्र कुमार के …

error: Content is protected !!