Breaking News

बिसौली -भाई – बहन के स्नेह और प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व नगर व क्षेत्र में पूरे जोश और उत्साह के साथ मनाया

Spread the love

बिसौली। भाई – बहन के स्नेह और प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व नगर व क्षेत्र में पूरे जोश और उत्साह के साथ मनाया गया। बहनों ने रोली, तिलक, चंदन का टीका लगाकर भाइयों की आरती उतारी और राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र और शुभ समृद्धि की कामना की। भाइयों ने भी यथासंभव उपहार देकर बहनों की रक्षा और मान सम्मान का संकल्प लिया। बाजारों, रोडवेज, बस अड्डों पर भीड़ उमड़ पड़ी। बसों में बैठने के लिए मारामारी मची। बस अड्डे पर लोगों को बस आने का घंटों इंतजार करना पड़ा। इस दौरान कोतवाली पुलिस ने बाजारों और चौराहे पर पैदल मार्च करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का ज्यादा लिया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बिल्सी में गड्ढामुक्त सड़क अभियान शुरू, शिकायत के बाद हरकत में आया विभाग

Spread the loveजिलाधिकारी को ट्री मैन प्रशांत जैन ने लिखा था पत्र बिल्सी। नगर की …