Breaking News

बाबा इंटरनेशनल स्कूल में नन्हे-मुन्नों बच्चों ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

Spread the love

बाबा इंटरनेशनल स्कूल में नन्हे-मुन्नों बच्चों ने मनाया स्वतंत्रता दिवस
बिल्सी: नगर के बाबा इंटरनेशनल स्कूल में आज कक्षा पी.जी. से के.जी. के विद्यार्थियों ने हर्ष और गर्व के साथ स्वतंत्रता दिवस का भव्य आयोजन किया। विद्यालय प्रांगण में सुबह से ही देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। रंग-बिरंगे तिरंगे झंडों और देशभक्ति के नारों से वातावरण गूंज उठा।
कार्यक्रम के अंतर्गत छोटे-छोटे छात्र सैनिक, स्वतंत्रता सेनानी, महान नेता और तिरंगे थीम पर आधारित आकर्षक परिधानों में सजकर विद्यालय पहुंचे। बच्चों के जोश और उमंग ने सभी का मन मोह लिया। विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, कविताएँ, नृत्य और भाषण प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विद्यालय डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय ने सभी को स्वतंत्रता दिवस बधाई देते हुए कहा की हमारे देश को आजाद कराने के लिए वीर योद्धाओं ने कई लड़ाइयां लड़ी और उसके बाद जाकर 15 अगस्त 1947 को हमें आजादी मिली जिसको हम स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाते हैं। यह उत्सव प्रतिवर्ष हमें स्मरण कराता है कि हमें अपनी स्वतंत्रता की रक्षा के लिए सदैव कटिबद्ध रहना चाहिए।
विद्यालय प्रधानाचार्या रूपा माहेश्वरी ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों में देशभक्ति की भावना जागृत करते हैं और उन्हें हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को समझने का अवसर देते हैं। उन्होंने छात्रों के प्रयासों की सराहना की और उन्हें देश के प्रति निष्ठावान व जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर विद्यालय प्रशासक अमित माहेश्वरी सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा |


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बदायूं के कई पूर्व जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने थामा सपा का दामन

Spread the loveलखनऊ/बदायूं। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व …