Breaking News

नव प्रवेशित स्नातक प्रथम वर्ष की छात्राओं हेतु ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन

Spread the love

आज गिन्दो देवी महिला महाविद्यालय में प्राचार्या प्रोफ़ेसर सरला देवी के निर्देशन में नव प्रवेशित स्नातक प्रथम वर्ष की छात्राओं हेतु ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, कार्यक्रम का शुभारंभ मां शारदे के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया, सभी नव प्रवेशित छात्राओं का तिलक लगाकर स्वागत किया गया, कार्यक्रम के अंतर्गत सभी विषयों की शिक्षिकाओं ने अपने अपने विषयों से संबंधित बेसिक जानकारी छात्राओं को दी जिनमें समाजशास्त्र विभाग से डॉक्टर इति अधिकारी व शिल्पी तोमर, हिंदी विभाग से डॉक्टर निशा साहू, डॉक्टर पूनम सिंह, शारीरिक शिक्षा विभाग से डॉक्टर श्रद्धा यादव, डॉक्टर सोनी मौर्य, अंग्रेजी विभाग से डॉक्टर शुभी भसीन, डॉक्टर शिल्पी शर्मा, शिक्षाशास्त्र विभाग से डॉक्टर शालू गुप्ता ने अपने अपने विषयों की जानकारी छात्राओं के साथ साझा की, कार्यक्रम का सफल संचालन अंग्रेजी विभाग से डॉक्टर अवनीशा वर्मा द्वारा किया गया, प्राचार्या प्रोफेसर सरला देवी ने छात्राओं को निर्देशित करते हुए अनुशासन में रहकर प्रतिदिन कक्षा में उपस्थित रहने एवम परिश्रम करने की अपील की। अपना शुभ आशीर्वाद देते हुए छात्राओं का महाविद्यालय में स्वागत किया। कार्यक्रम में समस्त महाविद्यालय परिवार उपस्थित रहा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने किसानों की समस्याओं को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन

Spread the love अमेरिका-भारत टेंडर डील के विरोध में जिला अध्यक्ष ज्ञानपाल सिंह यादव के …

error: Content is protected !!