Breaking News

रोटरी क्लब द्वारा दिनेश मधु आई हॉस्पिटल में निशुल्क मोतियाबिंद जांच एवं नेत्र लेंस प्रत्यारोपण शिविर

Spread the love

बिसौली। रोटरी क्लब द्वारा दिनेश मधु आई हॉस्पिटल में निशुल्क मोतियाबिंद जांच एवं नेत्र लेंस प्रत्यारोपण शिविर लगाया गया। कैंप में 150 मरीजों की जांच की गई, जिसमें 23 मरीजों की निशुल्क सर्जरी की गई। ऑपरेशन के बाद सभी रोगियों को निशुल्क दवाइयां एवं चश्में भी वितरित किए गए।
बुधवार को दिनेश मधु आई हॉस्पिटल में रोटरी क्लब द्वारा आयोजित शिविर का शुभारंभ दिनेश मधु आई हॉस्पिटल के चेयरमैन रवि प्रकाश अग्रवाल द्वारा किया गया। शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञ एवं सर्जन डॉक्टर सुनील कुमार ने अपनी टीम के साथ लोगों की आंखों की निशुल्क जांच की एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन किए। दिनेश मधु आई हॉस्पिटल के चेयरमैन रवि प्रकाश अग्रवाल ने बताया कि इस शिविर में विशेषज्ञों द्वारा आंखों की निशुल्क जांच की गई, एवं 23 मरीजों के मोतियाबिंद के ऑपरेशन किए गए। वही लोगों को अपनी आंखों के स्वास्थ्य की जांच कराने का अवसर मिला। रोटरी क्लब के सचिव मुदित अग्रवाल ने बताया कि रोटरी क्लब द्वारा आंखों की बीमारियों से देश को मुक्त करवाने का अभियान छेड़ा गया है। जिसके तहत कैंप लगाकर जरूरतमंद लोगों के क्लब द्वारा फ्री ऑपरेशन करवाए जाते हैं। इस दौरान दिनेश मधु आई अस्पताल के रवि प्रकाश अग्रवाल, सचिव मुदित अग्रवाल, अस्पताल के सचिव अनुज अग्रवाल, देवेन्द्र सिंह चौहान, अरविंद अग्रवाल, विनीत कुमार अग्रवाल, नवीन गोयल, विनय शर्मा, डा, अनुज गुप्ता, डा. शिवम वार्ष्णेय, डा. कशिश वार्ष्णेय, रजनीश, प्रमोद गुप्ता आदि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

“नारी की गरिमा “

Spread the loveसहनशीलता, संघर्ष, गरिमा की कहानी नारी तुमने हर पृष्ठ पर उकेरी है मन …

error: Content is protected !!