गाली-गलौच का विरोध, मां-बेटी को पीटकर किया घायल
बिल्सी। मोहल्ला संख्या दो में बुधवार की दोपहर दो पक्षो में मामूली बात को लेकर हुई कहासुनी के बाद लाठी-डंडों से पीटकर मां-बेटी को घायल कर दिया। जिसके बाद पीड़ित ने इसकू सूचना पुलिस को दी है। मिली जानकारी मुताबिक मोहल्ला संख्या दो निवासी वीरेंद्र कुमार बताया कि दरबार के सामने रखी ईटो को लेकर मोहल्ले के ही अरविंद और महेश उनकी पत्नी बबली के साथ गाली-गलौच करने लगे। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो उन्होनें लाठी-डंडों से उन पर हमला बोल दिया। जिससे उसकी पत्नी बबली और पुत्री सालू घायल हो गई। उन्होनें घटना की सूचना पुलिस को दी है। जिसके बाद मामले की जांच में जुट गई है।
Budaun Amarprabhat