Breaking News

धनौली गांव में बिजली न आने पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Spread the love

धनौली गांव में बिजली न आने पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव धनौली में कुछ हिस्से में पिछले 15 दिन से बिजली सप्लाई न आने का ग्रामीणों ने आरोप लगाते एसडीओ कार्यालय पर पहुंच कर प्रदर्शन किया। साथ ही शीघ्र आपूर्ति दिलाए जाने की मांग की। गांव निवासी रूमसिंह शाक्य ने बताया की धनौली गांव की मौर्य बस्ती में पिछले 15 दिन से बिजली सप्लाई नहीं आ रही है। जिसके कारण यहां के ग्रामीणों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। कृष्णपाल शाक्य ने बताया बिजली न आने की समस्या को लेकर कई बार अधिकारियों से शिकायत की गई, परंतु किसी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। रंजीत यादव ने बताया 15 दिन से बिजली सप्लाई न आने के कारण ग्रामीण अपना मोबाइल फोन रिचार्ज तक नहीं कर पा रहे हैं, उन्हें दूसरी जगह जाकर मोबाइल चार्ज करना पड़ रहा है। बुधवार की दोपहर आक्रोशित ग्रामीणों ने कार्यालय पर प्रदर्शन किया और मामले की शिकायत उपखंड अधिकारी से की है। जिसपर एसडीओ जेपी राजपूत ने संबंधित जेई को शीघ्र समस्या का निस्तारण करने के निर्देश दिए हैं। इस मौके पर रंजीत यादव, जितेंद्र यादव, देवदास ठाकुर, महेंद्र पाल शाक्य, गोविंद शाक्य, तेजपाल शाक्य, अजय शाक्य, गुड्डू शाक्य, हृदय शाक्य, तुलसी शाक्य, इंद्रपाल शाक्य, छत्रपाल यादव, भोपाल शाक्य, गोविंद शाक्य आदि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

तीन लोगों को टक्कर मारकर भाग रहा ट्रक पुलिस ने पकड़ा, चालक गिरफ्तार

Spread the loveसंवाददाता: गोविंद देवल बदायूं। बहेड़ी मोड़ पर तीन लोगों को टक्कर मारकर भाग …

error: Content is protected !!