एसकेएलएम पब्लिक स्कूल में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
सतेती वजीरगंज मार्ग पर स्थित एस के एल एम पब्लिक स्कूल में 79 व स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं ने आज के दिन के महत्व को समझा व छात्र-छात्राओं ने अपने भाषण के माध्यम से इस दिवस के महत्वता को सबके सामने रखा विद्यालय के अध्यापकों ने सभी छात्र-छात्राओं को आज के दिन के महत्व को बहुत ही अच्छे तरीके से समझाया विद्यालय में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रही श्रीमती ममता शाक्य पूर्व जिला पंचायत सदस्य ने विद्यालय में ध्वजारोहण किया विद्यालय का पूरा प्रांगड़ जन गण मन से गूंज उठा मुख्य अतिथि रही ममता शाक्य ने यह बताया कि हमारे देश को आजाद कराने के लिए अनेकों देशवासियों ने नए नए आंदोलनो के माध्यम से प्रयास किया विद्यालय के एमडी पीडी सिंह ने सभी बच्चों को बताया कि हमारे देश के महापुरुषों ने हमें आजाद कराने के लिए अपने प्राणों की आहुति देते हुए अपने परिवार की कोई परवाह नहीं की इसलिए हमें भी चाहिए कि हम अपने देश के लिए कुछ ना कुछ अवश्य करें विद्यालय की प्रधानाचार्य रजनी शर्मा ने कहा कि हम सभी के लिए देश की सेवा सर्वोच्च है सबसे पहले हमें अपने देश की सेवा करनी चाहिए यदि हम अपने देश की सेवा नहीं करते हैं तो हमारा इस देश में रहने से कोई फायदा नहीं हमें अपनी देश की सेवा करते रहना चाहिए जिससे कि हमारे देश का नाम रोशन हो सके इस मौके पर कोऑर्डिनेटर उपदेश कुमार,वीना सिंह,रंजीत सिंह ,बीना कुमारी ,कमलेश कुमारी,प्रिया सिंह,सपना माहौर, सृष्टि तोमर , शिवि चौहान,पल्लवी कुमारी,अनम सैफी, दीप्ति राठौर,शानू राठौर , कंचन, शिल्पी, अनन्या सोलंकी आदि मौजूद रहे
Budaun Amarprabhat