Breaking News

रामलीला में परशुराम-लक्ष्मण संवाद ने बांधा समां, दर्शक हुए मंत्रमुग्ध

Spread the love

बिल्सी (बदायूं)। थाना बिल्सी क्षेत्र में आयोजित रामलीला में आदर्श समिति, हसनपुर, जिला अमरोहा के कलाकारों ने सीता स्वयंवर के दौरान परशुराम-लक्ष्मण संवाद का प्रभावशाली मंचन किया। शिवधनुष टूटने के बाद महर्षि परशुराम के क्रोध और लक्ष्मण के तीखे संवादों ने दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया।

मंचन में दिखाया गया कि शिवधनुष टूटने की खबर सुनकर परशुराम सभा में पहुंचते हैं और धनुष तोड़ने वाले को सामने आने की चुनौती देते हैं। प्रभु श्रीराम विनम्रता से उन्हें शांत करने का प्रयास करते हैं, जबकि लक्ष्मण अपने व्यंग्यपूर्ण संवादों से परशुराम के क्रोध को और बढ़ा देते हैं। दोनों के बीच हुए संवाद से सभा में तनावपूर्ण माहौल बन जाता है।

स्थिति को संभालने के लिए गुरु विश्वामित्र हस्तक्षेप करते हैं। अंत में श्रीराम के विनम्र व्यवहार और संवाद के बाद परशुराम का क्रोध शांत होता है। कलाकारों के अभिनय और संवादों को दर्शकों ने सराहा।

इस मौके पर मेला अध्यक्ष सत्य प्रकाश तिवारी, प्रबंधक प्रदीप गुप्ता, कोषाध्यक्ष राजेश गुप्ता, मनोहर लाल शर्मा, मुनेन्द्र शर्मा, मुनीष तिवारी, वीरेंद्र गुप्ता, वीरेंद्र प्रजापति, शैलेश शर्मा, जगदीश सक्सेना, अजय सक्सेना, अनुराग भूषण गुप्ता, अनिल तिवारी, सोबरन सिंह चौधरी, जसवंत सिंह और शुभम तिवारी उर्फ तनु तिवारी सहित बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू में धरतीपुत्रों ने समझी फार्मिंग की एडवांस टेक्निक्स

Spread the love तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के तीर्थंकर महावीर कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चर साइंसेज की ओर …