Breaking News

मंदिर कमेटी पर आरोप लगाकर मोबाइल टावर पर चढ़े दो युवक, गांव में हड़कंप

Spread the love

(बदायूं)। बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव परौली में बुधवार को मंदिर कमेटी पर कथित वित्तीय अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए दो युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गए। युवकों ने मंदिर की करीब 300 बीघा कृषि भूमि से होने वाली आय की जांच कराने और मौजूदा कमेटी को भंग कर नई निष्पक्ष समिति गठित करने की मांग उठाई।

टावर पर चढ़े युवकों की पहचान मुकेश शर्मा और आकाश पाठक के रूप में हुई। उनका आरोप है कि इस मामले में पहले भी शिकायत की गई थी। अधिकारियों ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया था, लेकिन निर्धारित समय बीतने के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई।

सूचना मिलने पर तहसीलदार सोहन पाल, नायब तहसीलदार अमित चौधरी और बिल्सी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने लाउडस्पीकर से युवकों से बातचीत कर उन्हें निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया और सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास किया। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

पुलिस ने हत्या के मामले में वांछित आरोपी को जालंधरी सराय चौराहे से किया गिरफ्तार

Spread the loveबदायूँ। जनपद में अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान …