पहले स्थान पर 5 हजार, दूसरे पर 3 हजार और तीसरे स्थान पर मिलेंगे 2 हजार रुपये
बदायूँ। जिला विज्ञान क्लब की ओर से चार नवंबर 2026 को जनपद स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, पुलिस लाइन के निकट बदायूँ में होगी। इसमें मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थानों में कक्षा नौ से 12 तक के विद्यार्थी प्रतिभाग कर सकेंगे।
जिला विज्ञान क्लब के समन्वयक विवेक जौहरी ने बताया कि प्रतियोगिता में विद्यार्थियों के विज्ञान मॉडलों का मूल्यांकन किया जाएगा। उत्कृष्ट मॉडलों का चयन मंडल स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा।
प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को पांच हजार रुपये, द्वितीय को तीन हजार और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को दो हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। इसके अलावा एक हजार रुपये के दो सांत्वना पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे।
प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, नवाचार और रचनात्मक क्षमता को बढ़ावा देना है।
Budaun Amarprabhat