बदायूँ। वजीरगंज ब्लॉक के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैदपुर के अंतर्गत ग्राम दिसौलीगंज में संचारी रोग अभियान के तहत स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विपिन के निर्देशन में आयोजित शिविर में कुल 60 मरीजों की जांच कर दवाएं दी गईं। इनमें 43 मरीज बुखार से पीड़ित थे।
शिविर में डॉ. संजय यादव, एलटी नितिन, जेवा सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम मौजूद रही। इस दौरान जिला स्तरीय टीम के डिप्टी सीएमओ सनोज मिश्रा और जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. तहसीन ने शिविर का निरीक्षण किया।
Budaun Amarprabhat