राज्य मंत्री राकेश कुमार राठौर ‘गुरु’ का दो दिवसीय दौरा, औरैया और बदायूं में विकास कार्यों व संगठन की करेंगे समीक्षा
औरैया/बदायूं। उत्तर प्रदेश सरकार के नगर विकास, शहरी समग्र विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन राज्य मंत्री श्री राकेश कुमार राठौर ‘गुरु’ का दो दिवसीय औरैया और बदायूं का दौरा कार्यक्रम जारी किया गया है। अपने इस भ्रमण के दौरान राज्य मंत्री विभिन्न सरकारी कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे और संगठन के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, राज्य मंत्री 28 अक्टूबर को सुबह 7:00 बजे सीतापुर निरीक्षण भवन से कार द्वारा प्रस्थान कर विभिन्न मार्गों से होते हुए पूर्वाह्न 11:30 बजे औरैया जनपद के गेल गेस्ट हाउस पहुंचे। यहाँ उन्होंने पार्टी के स्थानीय पदाधिकारियों के साथ भेंट व वार्ता की। इसके बाद दोपहर 12:20 बजे उन्होंने जिलाधिकारी कार्यालय के निकट तिरंगा पार्क में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। दोपहर बाद वह बेला, कन्नौज और गंगा एक्सप्रेस-वे के रास्ते बदायूं के दातागंज के लिए रवाना हो गए, जहाँ शाम को उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।
दौरे के दूसरे दिन यानी 29 अक्टूबर को राज्य मंत्री सुबह 10:00 बजे दातागंज निरीक्षण भवन में विभागीय समीक्षा बैठक करेंगे। इसके बाद सुबह 11:00 बजे नगर पालिका परिषद दातागंज के अंतर्गत ‘वंदन योजना’ के तहत मो० पारा स्थित मंदिर, नवनिर्मित गोशाला और भामाशाह चौक का लोकार्पण करेंगे। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक श्री राजीव सिंह उर्फ ‘बब्बू भैया’ भी मौजूद रहेंगे। दोपहर 1:00 बजे मंत्री जी शाहजहांपुर के रास्ते वापस सीतापुर के लिए प्रस्थान करेंगे। उनके आगमन को लेकर स्थानीय प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
Budaun Amarprabhat