Breaking News

विकलांग आश्रम वजीरगंज में जन्माष्टमी का त्यौहार बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया

Spread the love

विकलांग आश्रम वजीरगंज में जन्माष्टमी का त्यौहार बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया

वजीरगंज विकलांग आश्रम वजीरगंज में जन्माष्टमी का पर्व बड़े ही धूमधाम के साथ व विधि विधान से मनाया गया। विकलांग आश्रम वजीरगंज में रह रहे सभी बच्चों ने पूजा अर्चना कर भगवान जी को भोग लगाकर भोजन ग्रहण किया। बदायूं जनपद के कस्बा वजीरगंज में एक विकलांग आश्रम है जिसमें अध्यक्ष व संस्थापक विकलांग आश्रम पुसांगवा वजीरगंज उनीश पाल सिंह यादव ने बताया हमारे आश्रम में दानदाताओं के सहयोग से सभी त्यौहार बड़े ही धूमधाम से मनाएं जाते है जिसमें दूर-दूर से लोग सहयोग करने आते है। आश्रम अध्यक्ष उनीश पाल सिंह ने बताया आश्रम में दानदाता जन्मदिन, पुण्यतिथि, वैवाहिक वर्षगांठ को आश्रम में मनाते हैं आप सभी लोग इस प्रकार सहयोग बनाए रखे इस मौके पर विकलांग आश्रम वजीरगंज समस्त आश्रम वासी मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

15 दिवसीय स्टूडेंट्स सेमिनार का समापन, प्रिया कुमारी ने हासिल किया प्रथम स्थान

Spread the loveश्रद्धा यादव द्वितीय और पूर्णिमा तोमर व अनुष्का यादव संयुक्त रूप से रहीं …