Breaking News

कैंप में 50 गर्भवती महिलाओं का हुआ हेल्थ चेकअप

Spread the love

कैंप में 50 गर्भवती महिलाओं का हुआ हेल्थ चेकअप

बिल्सी। सोमवार को नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पीएम सुरक्षा मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं के लिए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र की करीब 50 से अधिक गर्भवती महिलाओं का टीम द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शिविर में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ चारु गुप्ता ने बताया कि सरकार द्वारा गर्भवती महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए हर माह में चार शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। जिससे किसी भी गर्भवती महिला को स्वास्थ्य संबंधी कोई भी परेशानी उठानी नहीं पड़े। उन्होने बताया कि शिविर में अल्ट्रासाउंड से लेकर खून की सभी जांच कराई जाती है। ताकि गर्भवती महिलाओं को प्रसव के दौरान किसी तरह की दिक्कतों का सामना करना न पड़े। इस मौके पर डा. जयश्री शर्मा, शशिवाला, सुमन शर्मा आदि मौजूद रही।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

31 जुलाई तक करें मत्स्य विभाग की योजनाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन, किसानों और मत्स्य पालकों को मिलेगा लाभ

Spread the loveबदायूं। मत्स्य विभाग की विभिन्न लाभकारी योजनाओं का फायदा उठाने के इच्छुक मत्स्य …

error: Content is protected !!