Breaking News

बेहटा गुसांई में निकाली गई जन्माष्टी की शोभायात्रा

Spread the love

बेहटा गुसांई में निकाली गई जन्माष्टी की शोभायात्रा

शोभायात्रा में कई झांकिया रही आकर्षक का केंद्र

बिल्सी। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में रविवार की शाम तहसील क्षेत्र के गांव बेहटा गुसांई में गाजे-बाजे के साथ एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का गांव में जगह-जगह फूलों से स्वागत किया गया। शोभायात्रा में झांकियां आकर्षण का केन्द्र रही। शोभायात्रा गांव के जूनियर हाईस्कूल से शुरू होकर में मेन चौराहा, साहू तिराहा, ठाकुर द्वारा, जाटब बस्ती, राय सती मोहल्ला से होकर तांगा स्टैंड, मोहल्ला सम्राट अशोक नगर, रामलीला ग्राउंड से खाटू श्याम मंदिर वापस होकर मेला ग्राउंड में समाप्त हुई। शोभायात्रा भगवान श्रीकृष्ण के जीवन को बताने वाली झांकियां शामिल रही। शोभायात्रा को देखने के लिए गांव समेत आसपास के गांव के लोगों की खासी भीड़ रही। युवाओं की टोली ने काली का अखाड़ा के अलावा हाथी-घोड़ा राधा-कृष्ण की पालकी, महाकाल की झांकी शामिल रही। इस दौरान भारी संख्या पुलिस बल तैनात रहा। शोभायात्रा को सफल बनाने में गांव के राजेश गुप्ता, कन्हैया वार्ष्णेय, नवल पुरी, नवीन गुप्ता, सुमित गुप्ता, कपिल गुप्ता, कृष्णगोपाल, यशपाल, राजू, मुकेश गुप्ता, प्रमोद कुमार, अखिलेश, पुलकित आदि का विशेष सहयोग रहा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

शिक्षक दिवस पर साधना चैरिटेबल ट्रस्ट ने जरूरतमंदों को बांटा भोजन और सामान

Spread the loveग्रेटर नोएडा। शिक्षक दिवस एवं कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर साधना चैरिटेबल ट्रस्ट …