Breaking News

वरिष्ठ शाखा प्रबंधक अंबुज कुमार मिश्रा व कैशियर रौनक वर्मा के द्वारा वितरित किया

Spread the love

बिसौली। कंपोजिट विद्यालय हर्रायपुर में गत जुलाई का शत प्रतिशत छात्र उपस्थित पुरस्कार पंजाब नेशनल बैंक बिसौली के वरिष्ठ शाखा प्रबंधक अंबुज कुमार मिश्रा व कैशियर रौनक वर्मा के द्वारा वितरित किया गया। इस बार 141 छात्र-छात्राओं ने जुलाई माह में कोई भी अनुपस्थित नहीं की थी जिनको प्रमाण पत्र व स्टेशनरी देकर शाखा प्रबंधक ने सम्मानित किया। अपने संबोधन में श्री मिश्रा ने कहा कि वास्तव में इस विद्यालय में प्रधानाध्यापक के निर्देशन में टीम बहुत अच्छा कार्य कर रही है। कैशियर रौनक वर्मा ने कहा कि मैंने इस विद्यालय में आने से पूर्व यह कल्पना भी नहीं की थी कि इस प्रकार की व्यवस्थाएं व शिक्षण व्यवस्था सरकारी विद्यालय में हो सकती है। अंत में विद्यालय के प्रधानाध्यापक कुंवर सेन ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधान अध्यापक कुंवर सेन, चित्रा, हिमानी वार्ष्णेय, हेमलता, अंजुम बुशरा के साथ सभी छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

शिक्षक दिवस पर उत्कृष्ट शिक्षकों का सम्मान, विधायक ने स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्र भेंट किए

Spread the loveशिक्षक राष्ट्र निर्माण की मजबूत नींव : महेश चंद्र गुप्ता बदायूं। शिक्षक दिवस …