Breaking News

ट्रैक्टर पलटने से किसान की दर्दनाक मौत परिवार में मचा कोहराम

Spread the love

ट्रैक्टर पलटने से किसान की दर्दनाक मौत परिवार में मचा कोहराम

बदायूं ट्रेक्टर ठीक कराने जाते समय हुआ हादसा

कुंवर गांव । ट्रेक्टर पलटने से किसान की दर्दनाक मौत ट्रेक्टर सभंलवाने ले जाते समय हुआ हादसा पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
बुधवार को दोपहर लगभग 12:00 बजे कुंवर गांव थाना क्षेत्र के गांव मोगर निवासी किसान महेश पुत्र केदार उम्र 56 वर्ष ट्रेक्टर ठीक कराने बदायूं ले जा रहे थे।
हादसा कोतवाली सिविल लाइन क्षेत्र के गांव शिकरापुर के रोड पर हुआ थाना कुवर गांव क्षेत्र के मोंगर निवासी किसान महेश 56 वर्ष पुत्र केदार अपने ट्रैक्टर से अपने गांव मोंगर से शिकरापुर रोड से होते हुए बदायूं को जा रहा था जहां अनियंत्रित होकर अचानक रोड किनारे खेत में पलट गया।किसान ट्रैक्टर के स्टेरिंग में बुरी तरह से फस गया हादसा होते ही खेतों में काम करने वाले स्थानीय लोगों ने देखा तो ट्रैक्टर के पास पहुंचे ट्रैक्टर के चरो पहिया ऊपर हो गए ट्रेक्टर के नीचे दबे किसान को बमुश्किल निकाला सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने मौके पर पहुंच एंबुलेंस को सूचना दी एंबुलेंस के समय पर न पहुंचने पर पुलिस ने पीआरबी गाड़ी किसान को जिला अस्पताल लेकर पहुंची जहां डाक्टरों ने किसान महेश को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने इसकी सूचना परिवार वालों को दी मौके पर पहुंचे मृतक के परिजनों का रो-रो के बुरा हाल है। पुलिस ने मृतक का शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है

निजी नलकूप की पाइप लाइन का गढ्ढा बना हादसे का सबब

ग्रामीणों का कहना है जहां हादसा हुआ है वहां रोड किनारे निजी नलकूप की पाइप लाइन का गहरा गड्ढा था ट्रेक्टर का अगला पहिया गड्ढे में चला गया उसके बाद ट्रेक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया किसान की ट्रेक्टर के नीचे दबने के कारण मौत हो गई ।।
रिपोर्टर गुड्डू रस्तोगी कुंवर गांव


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सम्राट जादूगर ने अपनी कला से विद्यार्थियों को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Spread the love पर्यावरण,वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा चलाया गया जागरूकता अभियान …

error: Content is protected !!