Breaking News

कई महीनों से खराब पड़ा मस्जिद के सामने सरकारी हैंड पम्प , रोजा नमाजी व दुकानदारों समेत राहगीर बूंद बूंद को तरस रहे

Spread the love

कई महीनों से खराब पड़ा मस्जिद के सामने सरकारी हैंड पम्प , रोजा नमाजी व दुकानदारों समेत राहगीर बूंद बूंद को तरस रहे
आसफपुर – स्थानीय रेलवे स्टेशन के चंद कदमों की दूरी पर एक मस्जिद के मुख्य द्वार पर खड़ा सरकारी हैंड पम्प पिछले कई महीनों से खराब पड़ा है । मीडिया के कैमरे में कैद प्रत्यक्ष तस्वीरों के मुताबिक ग्रामीणों व आस पास के दुकानदारों व व्यवसायियों का कहना है कि आसफपुर रेलवे स्टेशन के पास स्थित मस्जिद के निकट सरकारी हैंड पम्प कई महीनों से खराब पड़ा है ।
ग्रामीणों का कहना है कि इस जनहित से संबंधित मामले की मौखिक शिकायत स्थानीय मौजूदा ग्राम प्रधान व ज़िम्मेदार जनप्रतिनिधियों से भी अनेक बार की है पर अभी तक ग्राम प्रधान समेत किसी जिम्मेदार जनप्रतिनिधि ने इस जन समस्या की ओर कोई ध्यान नहीं दिया है ।
ग्रामीणों ने हार झक मारकर इस जन समस्या को जनप्रतिनिधियों के कानों तक पहुंचाने के लिए मीडिया के कैमरे में अपना दुखड़ा सुनाया है ।
कई महीनों से खराब पड़ा सरकारी हैंड पम्प आसफपुर रेलवे स्टेशन के निकट स्थित एक मस्जिद के मुख्य द्वार पर बेहाल हालत में शो पीस बनकर रह गया है ।
यह जानकारी आसफपुर वाशिंदों ने सामूहिक रूप से प्रेस को दी ।
आसफपुर से दानवीर सिंह 🙏🙏


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रो के मतदेय स्थलों के सम्भाजन के सम्बन्ध में बैठक आयोजित

Spread the love18 जुलाई को होगा सूची का अंतिम प्रकाशन बदायूँ: जनपद की समस्त विधानसभा …

error: Content is protected !!