Breaking News

मिनी ट्रक से एक लाख सोलह हजार रुपए शमन शुल्क बसूला।

Spread the love

बिसौली। मंडी सभापति/उप जिलाधिकारी राशि कृष्णा एवं मंडी सचिव हिम्मत सिंह के नेतृत्व में मंडी सचल दल टीम ने वाहनों की चेकिंग के दौरान अवैध रूप से सुपारी भरे मिनी ट्रक से एक लाख सोलह हजार रुपए शमन शुल्क बसूला। रात्रि में मंडी सचल दल में मंडी निरीक्षक रंजीत कुमार मौर्य एवं मंडी निरीक्षक दिलीप कुमार गुप्ता अटल चौक पर अवैध रूप से खाद्यान्न भरे वाहनों को चेक कर रहे थे। उसी दौरान मिनी ट्रक में सुपारी भरी पाई गई। व्यापारी से पेपर मांगे गए जो उसके पास उपलब्ध नहीं थे। वाहन को पड़कर नवीन मंडी स्थल में खड़ा कर दिया गया। जिस पर नियमानुसार शमन शुल्क/जुर्माना एक लाख सोलह हजार रुपए की रसीद जारी करते हुए वाहन को अवमुक्त कर दिया गया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

होली मिलन समारोह में सजा भव्य कवि सम्मेलन, हास्य व वीर रस की कविताओं ने बांधा समां

Spread the loveबिसौली। श्री अग्रवाल सभा द्वारा होली मिलन समारोह के अवसर पर भव्य कवि …

error: Content is protected !!