Breaking News

पिनेकल इंटरनेशनल एकेडमी में “एक वृक्ष मां के नाम” कार्यक्रम का आयोजन

Spread the love

बिसौली। नगर के पिनेकल इंटरनेशनल एकेडमी में “एक वृक्ष मां के नाम” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के डायरेक्टर रवि जौहरी के साथ छात्रों और स्टाफ ने पौधारोपण किया। विद्यालय के डायरेक्टर रवि जौहरी ने कहा कि धरती को बचाने के लिए पौधे लगाना सबसे जरूरी है। डायरेक्टर सर ने सभी बच्चों से आग्रह किया कि वह अपने घर और उसके आसपास भी एक-एक पौधा लगाए और उसका ख्याल रखें। विद्यालय के प्रिंसिपल विनोद सिंह पटेल ने बच्चों को जल, जंगल एवं जमीन बचाने की शपथ दिलाई। इस मौके पर शरद यादव, प्रतिभा मिश्रा, वेंकटेश शंखधार, रोली सिंह, केशव पाराशरी, ज्योति शर्मा, गीता मौर्य, चिराग सक्सेना, शालिनी पाराशरी, सलोनी सिंह आदि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

उघैती पुलिस ने पिकअप लदी 2 चोरी की भैंसों और ₹5200 नकदी सहित 2 शातिर चोरों को किया गिरफ्तार

Spread the loveबदायूं। जनपद में अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के …