Breaking News

इफको किसान सेवा केन्द्र पर किसान खाद के लिए जूझ रहे हैं। जहां किसानों को घंटों इंतजार के बाद भी खाद नहीं मिल रही है।

Spread the love

बिसौली। इफको किसान सेवा केन्द्र पर किसान खाद के लिए जूझ रहे हैं। जहां किसानों को घंटों इंतजार के बाद भी खाद नहीं मिल रही है। इधर इफको केंद्र पर मौजूद सचिव ओमकार सिंह राणा ने बताया कि सोमवार को डीएपी के 4240 बैग केंद्र को मिले हैं। केन्द्र पर डीएपी और यूरिया खाद पर्याप्त मात्रा में मौजूद हैं। श्री राणा ने बताया कि नैनों डीएपी और नैनों यूरिया भी केंद्र पर उपलब्ध है। वहीं इफको किसान सेवा केंद्र पर अलग ही नजारा देखने को मिला। यहां सुबह से ही लंबी-लंबी लाइनें लगी थी। एक बीघा खेत के लिए एक बोरी खाद पाने के लिए किसान सात आठ घंटे से धूप में खड़े थे। महिलाओं की भी अलग लाइन लगी हुई थी। सचिव ओमकार सिंह राणा का दावा है कि खाद पर्याप्त है और धीरे-धीरे सभी किसानों को दी जा रही है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

ब्लॉक उझानी/कादरचौक में ब्लॉक बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक का आयोजन।*

Spread the love* *बदायूँ 07 सितम्बर 2026* *प्रीति चौहान जे0एस0 हव फॉर इम्पावरमेन्ट ऑफ वूमेन* …