Breaking News

पुलिस ने बैंक शाखाओं में चलाया चेकिंग अभियान सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित अभिलेखों का किया निरीक्षण

Spread the love

पुलिस ने बैंक शाखाओं में चलाया चेकिंग अभियान
सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित अभिलेखों का किया निरीक्षण
आसफपुर – बीते बुधवार को स्थानीय पुलिस चौकी प्रभारी अली मियां जैदी के निर्देशन में यहां के पुलिस उपनिरीक्षक महेश पाल सिंह यादव ने स्थानीय पंजाब नैशनल बैंक व जिला सहकारी बैंक शाखाओं में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया ।
इस दौरान कर्मठी पुलिस उपनिरीक्षक महेश पाल सिंह यादव ने बैंक शाखाओं में पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े आवश्यक रजिस्टरों का अवलोकन भी किया । साथ ही बैंक परिसर में मौजूद ग्राहकों से आवश्यक पूंछ ताँच की ।
इस दौरान पंजाब नैशनल बैंक शाखा प्रबंधक प्रभात कुमार द्विवेदी , उप प्रबंधक शिवम् वर्मा , रजनीश कुमार यादव , खजांची अंकित पाल , रवि कुमार , लोन इंचार्ज देव रस्तोगी , प्रगति मिश्रा , कमीशन एजेंट प्रदीप कुमार सिंह व जिला सहकारी बैंक शाखा के प्रबंधक मूलचंद्र , खजांची अरविंद कुमार मिश्रा , अनिल कुमार व पी आर डी जवान छत्र पाल आदि मौजूद रहे ।
यह जानकारी पंजाब नैशनल बैंक शाखा प्रबंधक प्रभात कुमार द्विवेदी ने दी ।
आसफपुर से दानवीर सिंह


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रो के मतदेय स्थलों के सम्भाजन के सम्बन्ध में बैठक आयोजित

Spread the love18 जुलाई को होगा सूची का अंतिम प्रकाशन बदायूँ: जनपद की समस्त विधानसभा …

error: Content is protected !!