Breaking News

किशनी महेरा की टीम मंडल के लिए चयनित

Spread the love

किशनी महेरा की टीम मंडल के लिए चयनित
दीन दयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर जिला स्तरीय सब जूनियर बालिका वर्ग हैंडबॉल का ट्रायल्स बहेड़ी स्टेडियम बदायूं में किया गया। जिसमें विभिन्न विद्यालयों की टीम ने प्रतिभाग किया तथा उच्च प्राथमिक किशनी महेरा ब्लॉक दातागंज की बालिका हैंडबॉल टीम का चयन मंडल स्तर प्रतियोगिता के लिए किया गया। जिला क्रीड़ा अधिकारी अमित रिझारिया के निर्देशन में ट्रायल सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर जिला व्यायाम शिक्षिका ज्योति सक्सेना, हिमांशु आदि मौजूद रहें। विद्यालय प्रधानाध्यापिका कंचन सक्सेना ने विजयी बच्चों क्रांति, ओमश्री, शशि, गुड़िया, अनुराधा, उषा, अर्पिता, सोनम आदि को बधाई दी तथा उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि
“कुछ भी असंभव नहीं,
जो सोच सकते हैं,वो कर सकते हैं l l
और वो भी सोच सकते हैं जो आज तक नहीं किया ।।”


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

समाजवादी युवजन सभा बदायूँ की जिला कार्यकारिणी घोषित, नरोत्तम सिंह यादव बने जिलाध्यक्ष

Spread the loveबदायूँ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी के निर्देशानुसार, प्रदेश अध्यक्ष …