Breaking News

गणेश चतुर्थी के अवसर पर नगर की गलियों में एक नया नजारा देखने को मिला।

Spread the love

बिसौली। गणेश चतुर्थी के अवसर पर नगर की गलियों में एक नया नजारा देखने को मिला। हर और सजावट मूर्तियां ढोल नगाड़ों की गूंज और युवाओं की टोली बप्पा का भव्य स्वागत करती दिखी। यह नजारा एक दो मोहल्लों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि पूरे नगर में बप्पा का रंग चढ़ गया। इधर नगर के होली चौक स्थित मनकामेश्वर मंदिर “पीपल बाला मंदिर” में गणेश चतुर्थी का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। जहां गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से भक्तिमय माहौल बना हुआ है। मंदिर में प्रतिदिन शाम 6 : 30 बजे पूजा आरती हो रही है। इस अवसर पर रूपम गुप्ता, नवीन कुमार गुप्ता, पत्र लता, हर्ष गुप्ता, वर्षा, कविता, अनीता, ईशान, गर्वित, राधा, सुनीता, रेखा आदि भक्त उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बाबा इंटरनेशनल स्कूल ने मनाया 12वां स्थापना दिवस, सुंदरकांड से गूंजा परिसर

Spread the loveबिल्सी। बाबा इंटरनेशनल स्कूल में मंगलवार को विद्यालय का 12वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास …