Breaking News

निपुण भारत मिशन के अंतर्गत एफ एल एन व एन सी ई आर टी की पाठ्य पुस्तकों पर आधारित पांच दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया

Spread the love

निपुण भारत मिशन के अंतर्गत एफ एल एन व एन सी ई आर टी की पाठ्य पुस्तकों पर आधारित पांच दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया
आसफपुर – शासनादेश के मुताबिक हाल ही में स्थानीय खंड शिक्षा अधिकारी प्रेमसुख गंगवार के निर्देशन में निपुण भारत मिशन के तहत एफ एल एन व एन सी ई आर टी की पाठ्य पुस्तकों पर आधारित पांच दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया ।
यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 27 अगस्त से 31 अगस्त 2025 तक स्थानीय ब्लॉक संसाधन केंद्र पर चलाया जाएगा ।
कार्यक्रम में मुख्य प्रशिक्षक विपिन कुमार पाल , कृष्ण गोपाल , सुमेश कुमार शर्मा , दीपक रस्तोगी , मनोज बंसल ने सभी प्रतिभागियों को विषय से संबंधित विस्तृत जानकारी जुटाई ।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में विकास खंड आसफपुर क्षेत्र के बच्चन सिंह , सुचिक वार्ष्णेय , लवी शर्मा , अखिलेश यादव आदि शिक्षकगण प्रतिभाग ले रहे हैं ।
यह जानकारी मुख्य प्रशिक्षक विपिन कुमार पाल ने दी ।
आसफपुर से दानवीर सिंह


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

संविदा लाइनमैन के खिलाफ शिकायत, जांच की मांग

Spread the loveबदायूं। जरीफनगर बिजलीघर क्षेत्र में तैनात एक संविदा लाइनमैन के खिलाफ कुछ उपभोक्ताओं …