Breaking News

असरासी पर एफ.एल.एन. एवं एन.सी.ई.आर.टी. पुस्तकों पर आधारित पांच दिवसीय ब्लॉक स्तरीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम

Spread the love

कादरचौक ब्लॉक संसाधन केंद्र, असरासी पर एफ.एल.एन. एवं एन.सी.ई.आर.टी. पुस्तकों पर आधारित पांच दिवसीय ब्लॉक स्तरीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम शुक्रवार को राज्यपाल पुरस्कार चयनित शिक्षक हिरदेश चंद माथुर ने मां शारदे के चित्र के समक्ष दीपक जलाकर शुभारंभ किया। पूर्व ए.आर.पी. सुनील कुमार ने बुनियादी शिक्षा की महत्व पर प्रकाश डाला। शिक्षक संघ की ब्लॉक कोषाध्यक्ष कामिनी रानी ने प्रशिक्षण के बिंदुओं से अवगत कराया। नोडल ए.आर.पी. (हिंदी) शैलेन्द्र कुमार सिंह ने कक्षा 3 की पुस्तक बीणा में हुए महत्वपूर्ण बदलाव से परिचित कराया। ए.आर.पी. (विज्ञान) रत्नेश कुमार ने पुस्तकों के अभ्यास कार्यों से बच्चों में आने वाली समझ की जानकारी दी। डॉ. जुगल किशोर राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक ने बीणा एवं गणित मेला के संबंध में प्रतिभागियों की जिज्ञासा का समाधान किया। इस अवसर पर ए.आर.पी. (अंग्रेजी) अंजुम खान, संदर्भ दाता विनीत सोलंकी, परमानंद, परमवीर सिंह दीवला, जाकिर अली खान, जितेंद्र कुमार, अंकित गुप्ता, जमीर अहमद, कमल किशोर, ललित माहेश्वरी, फरहत जावेद, मोहम्मद जुबेर खान, कफील अहमद खान, शाहनवाज खान, साकिब अली खान, मोहिनी गुप्ता, रिचा गर्ग, हरेंद्र मोहन, रूमाना बेगम, ज्योति, लालाराम, मोहम्मद नावेद, देवेंद्र कुमार, सोमेश चंद्र आदि।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने किसानों की समस्याओं को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन

Spread the love अमेरिका-भारत टेंडर डील के विरोध में जिला अध्यक्ष ज्ञानपाल सिंह यादव के …

error: Content is protected !!