Breaking News

किशोरी को बहला-फुसलाकर ले गया युवक, दो पर हुई रिपोर्ट

Spread the love

किशोरी को बहला-फुसलाकर ले गया युवक, दो पर हुई रिपोर्ट

बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के बिसौली-बिल्सी मार्ग पर स्थित एक गांव से बीती 26 अगस्त को 17 वर्षीय एक किशोरी को एक युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए। जिसपर पुलिस ने वादी की ओर से दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। गांव की पीड़ित महिला ने कोतवाली पुलिस को बताया कि 26 अगस्त की दोपहर उसकी 17 वर्षीय पुत्री घर से दर्जी की दुकान पर जाने की बात कह कर निकली थी। जो उसके बाद वापस नही आई। खोजबीन करने पर पता चला कि फैजगंज बेहटा के गांव डामरी निवासी विष्णु नाम का युवक उसे अपने कालू की मदद से बहला फुसलाकर भगा कर ले गया। प्रभारी निरीक्षक-प्रशिक्षु सीओ गौरव उपाध्याय ने बताया कि पीड़िता की ओर से दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज जांच शुरु कर दी है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर मनाया शिक्षक दिवस

Spread the loveबदायूं। अखिल भारतीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के आह्वान पर शिक्षक दिवस के …