Breaking News

रामशरण वैद्य आदर्श इंटर कालेज में शिक्षक दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया

Spread the love

रामशरण वैद्य आदर्श इंटर कालेज में शिक्षक दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया

बिसौली। रामशरण वैद्य आदर्श इंटर कॉलेज मई बसई में गुरुवार को शिक्षक दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। छात्र-छात्राओं में शिक्षक दिवस मनाए जाने को लेकर अत्यंत उत्साह देखा गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य एवं समस्त स्टाफ द्वारा डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी। छात्राओं द्वारा गुरु वंदना भी प्रस्तुत की गयी। प्रधानाचार्य डॉ घनश्याम दास ने अपने संबोधन में डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन परिचय पर विस्तार से जानकारी दी और उनके विचारों को अपने जीवन में आत्मसात करने की सलाह दी। इस अवसर पर सुधाकर शर्मा, हरदीप सिंह, विश्वेश पाठक, मनोज कुमार, विपिन शर्मा, रऊफ अहमद, अंकित सिंह, कामेन्द्र सिंह, आनन्द सिंह , प्रकाशवीर, राकेश कुमार शर्मा, रेनू, शिवानी, साक्षी, अंशिका, अमित पाराशरी, आशीष आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ प्रवक्ता रामाधार शर्मा ने किया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सीएमओ ने किया निरीक्षण, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत किया वृक्षारोपण

Spread the love सहसवान, बदायूँ सहसवान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में आज स्वास्थ्य सेवाओं की …

error: Content is protected !!