Breaking News

बिल्सी में भागवत कथा से पहले निकाली कलश यात्रा

Spread the love

बिल्सी में भागवत कथा से पहले निकाली कलश यात्रा

जगह-जगह पुष्प वर्षा कर किया गया स्वागत

बिल्सी। मोहल्ला संख्या पांच स्थित सिद्धपीठ श्री बालाजी धाम की ओर से बृहस्पतिवार को श्रीमदभागवत महापुराण कथा सप्ताह के शुरु होने से पूर्व यहां पीले वस्त्र धारण कर महिलाओं ने मुख्य बाजार में कलश यात्रा धूमधाम से निकाली। जिसका जगह-जगह लोगों ने स्वागत कर पुष्प वर्षा की। बालाजी धाम पर सबसे पहले कलश एवं पोथी पूजन कराया गया। साथ ही यहां विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराएं गए। उसके बाद कलश यात्रा यहां से निकाली गई। यात्रा नगर के मोहल्ला संख्या पांच, बिजलीघर रोड, अटल चौक, सर्राफा बाजार होती हुई बालाजी चौक पंहची। जहां पर नगर के लोगों ने भव्य स्वागत कर यात्रा पर पुष्प वर्षा की। इसके बाद यात्रा नगर के आर्य समाज रोड, चंद्रशेखर आजाद मार्केट होती हुई जेपी जैन स्कूल में आयोजित हो रही कथा स्थल पंहुची। उसके बाद यहां कथा व्यास स्वामी श्री रामचन्द्राचार्य जी महाराज ने प्रवचन दिया। कलश यात्रा को सफल बनाने में बालाजी धाम के प्रधान महंत मटरूमल शर्मा महाराज, शांतिदेवी शर्मा, प्रदीप शर्मा, संजीव शर्मा, नरेंद्र गरल, दीपक माहेश्वरी, डा.राजाबाबू वार्ष्णेय, सुभाष वाहेती, ममता राठी, मुकेश गुप्ता, पुष्कीन माहेश्वरी, सरिता माहेश्वरी, रंजन माहेश्वरी, जितेंद्र कुमार, राजेश कुमार, प्रवीण वार्ष्णेय आदि का विशेष सहयोग रहा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

कंपोजिट विद्यालय असरासी में त्रिदिवसीय स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर शुरू

Spread the loveसंवाददाता: गोविंद देवल असरासी। कंपोजिट विद्यालय असरासी में त्रिदिवसीय स्काउट–गाइड प्रशिक्षण शिविर का …

error: Content is protected !!