Breaking News

पेड़ पर लटका मिला शव, चाचा ने हत्या का आरोप लगाया

Spread the love

विकासखंड थाना कादरचौक क्षेत्र के कादरचौक कस्बे के उसहैत रोड पर दीपू यादव के कोल्हू के पीछे लापता भाई का बहन के घर के सामने पेड़ पर लटका मिला शव, चाचा ने हत्या का आरोप लगाया

जनपद बरेली के थाना आंवाला के मधुपुरी गांव के रहने वाले 16 वर्षीय राजू पुत्र स्वर्गीय नवल किशोर बचपन से अपनी बड़ी बहन सोनी के घर शाहजहांपुर के थाना परौर के परौर गांव में रहता था। मृतक के चाचा का कहना है कि एक डेढ़ महीने पहले उसका छोटा बहनोई सोनू उपाध्याय बिना बताये राजू को अपने साथ अपने घर ले आया। 28 तारीख से राजू लापता हो गया। भाई राजू का बहन के घर के सामने थाना कादरचौक क्षेत्र के कादरचौक कस्बे के उसहैत रोड पर दीपू यादव के कोल्हू के पीछे राजू का पेड़ पर शव लटका मिला। पुलिस ने राजू के शव को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम को भेजा है। वहीं राजू के चाचा ने बहनोई उसके भाई तथा एक अन्य तीन लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बदायूॅं अमर प्रभात संवाददाता शिव प्रताप सिंह कादरचौक


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

अलीगढ़ से सकुशल बरामद हुईं लापता दो नाबालिग छात्राएं

Spread the loveपुलिस की तत्परता से मिली सफलता, परिजनों ने ली राहत की सांस कादरचौक। …