प्रधानाचार्य आईटीआई एसके वार्ष्णेय ने जानकारी देते हैं बताया कि शासन स्तर से आईटीआई में प्रवेश की तिथि को बढ़ाकर 20 सितंबर 2025 कर दिया गया है।प्रवेश लेने के इच्छुक पूर्व से पंजीकृत तथा नवीन आवेदक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि तक अपने समस्त मूल प्रमाण पत्रों आदि के साथ राजकीय आईटीआई में संपर्क कर सकते हैं। निर्धारित तिथि के उपरांत प्रवेश नहीं मिल पाएगा।
उन्होंने बताया कि जनपद में संचालित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बदायूँ, बिसौली, दातागंज, बिल्सी, दहगवों, एवं कादरचौक संस्थानों में सत्र अगस्त-2025 में प्रवेश हेतु रिक्त व्यवसायों में रिक्त सीटों को भरने हेतु पहले आओ पहले पाओं के आधार पर प्रशिक्षार्थी जनपद में संचालित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बदायूँ बिसौली, दातागंज, बिल्सी, दहगवों, एवं कादरचौक में दिनोंक-13-09-2025 से 20-09-2025 तक प्रवेश लेने के इच्छुक पूर्व से पंजीकृत तथा नवीन आवेदक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि तक अपने समस्त मूल प्रमाण पत्रों, अंकपत्रों एवं उनकी एक-एक प्रमाणित प्रति तथा दो पासपोर्ट साइज फोटो के साथ संबंधित राजकीय आई०टी०आई० में सम्पर्क करके संस्थान में उपलब्ध रिक्त सीटों पर अपना प्रवेश ले सकते हैं, निर्धारित अन्तिम तिथि के बाद किसी भी दशा में प्रवेश नही लिया जायेगा।
Budaun Amarprabhat