Breaking News

फ्यूचर लीडर्स स्कूल में हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में हास्य बाल कवि सम्मेलन

Spread the love

फ्यूचर लीडर्स स्कूल में हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में हास्य बाल कवि सम्मेलन

हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में, फ्यूचर लीडर्स स्कूल में एक अनूठे हास्य बाल कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसने न केवल हिंदी भाषा के महत्व को उजागर किया, बल्कि बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा को भी मंच प्रदान किया। इस कार्यक्रम में स्कूल के छात्रों ने अपनी स्वरचित और अन्य हास्य कविताओं का पाठ कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। सुबह से ही स्कूल का वातावरण उत्साह और उमंग से भरा हुआ था। कवि सम्मेलन में छोटे-छोटे कवियों ने माइक संभाला और अपनी हास्य कविताओं से श्रोताओं को खूब हँसाया। हास्य कवि सम्मेलन के अंतर्गत कक्षा 1 से कक्षा 8 के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया जिसमें दिव्यांशु प्रताप सिंह, राधिका इशिता, सूचित , निर्भय पराशरी, आर्यन यादव, प्राची, अनुष्का , इफरा, तमन्ना, प्रियांशी, साक्षी, शिवेश आदि ने सुंदर प्रस्तुतियाँ दी। कविताओं के विषय बहुत ही रोचक थे, जिनमें परीक्षा का डर, घर के काम, दोस्तों के साथ शरारतें और कार्टून कैरेक्टर जैसे विषय शामिल थे। एक बच्चे ने अपनी कविता में मोबाइल की लत पर व्यंग्य किया, जिसे सुनकर सभी लोग ठहाके लगाकर हँस पड़े। वहीं, एक अन्य छात्रा ने रसोई में माँ की मदद करने की मज़ेदार कोशिशों पर कविता सुनाई, जो विशेष रूप से सराही गई। विद्यार्थियों ने अपनी रचनाओं और प्रस्तुतियों से सभी का मनोरंजन किया तथा अपनी हास्य-प्रस्तुतियों के माध्यम से समाजिक संदेश भी दिए। शिक्षकों ने बच्चों के इस प्रयास की जमकर सराहना की। उनका मानना था कि इस तरह के कार्यक्रम से बच्चों में मंच का डर दूर होता है और वे खुलकर अपनी बात रख पाते हैं। साथ ही, यह पहल उन्हें हिंदी साहित्य और कविता से जोड़ने में भी सहायक है। विद्यालय के डायरेक्टर  वी.पी. सिंह  ने कहा, “हमारा उद्देश्य केवल शिक्षा देना नहीं, बल्कि बच्चों को जीवन के हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना है। हास्य बाल कवि सम्मेलन इसी दिशा में एक सफल कदम है।”  विद्यालय के एमडी राहुल कुमार  सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि हास्य कवि सम्मेलन जैसे कार्यक्रम छात्रों के लिए न केवल मनोरंजन का साधन हैं बल्कि यह मंच उनकी छिपी प्रतिभाओं को सामने लाने का एक अवसर भी प्रदान करता है। विद्यालय के प्रधानाचार्य रविंद्र सिंह ने कहा कि यह कार्यक्रम इस बात का प्रमाण था कि हिंदी सिर्फ एक भाषा नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति और अभिव्यक्ति का एक सशक्त माध्यम है, जिसे नई पीढ़ी बड़े उत्साह के साथ अपना रही है। इस अवसर पर जूनियर कॉर्डिनेटर परमेंद्र सिंह, प्राइमरी कॉर्डिनेटर केशव शर्मा, प्री प्राइमरी कॉर्डिनेटर राखी गुप्ता,  रूबी मौर्य,  मुनीश शर्मा, आकांक्षा गौतम, प्रशांत सिंह,  विशेष चौहान,  दीक्षा वार्ष्णेय, साक्षी गुप्ता, रागिनी मिश्रा,  ट्विंकल जैन, ऐश्वर्या माहेश्वरी, प्रीति श्रीवास्तव, प्रज्ञा वार्ष्णेय  पारस चंद्र, विश्वदीपक शर्मा (पी.टी.आई.) अंजली सिंह, साक्षी सिंह, शिवानी सिंह, नाहिद सैफी, शिफा सैफी, श्रुति कीर्ति, वंशिका माहेश्वरी, अफ़्शीन सिद्दीकी,   रंजना राठौर,  दीक्षा राठौर, काजल राठौर, प्रिया सैनी, रश्मि शर्मा, निकिता गुप्ता, अर्शी सैफी, विदित राघव,  तनुष्का माहेश्वरी शालिनी शर्मा प्रिंस परमार, सिदरा खान,  तैबा  फात्मा, अनामिका सिंह विजय कुमार सक्सेना, शिवओम शर्मा,आलिया तारिक और हर्षित  शर्मा उपस्थित रहें।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

जड़ी-बूटियों की खुशबू संग फ्यूचर लीडर्स स्कूल में सजी ‘हरित होली’, आध्यात्मिक अंदाज़ में हुआ आगाज़

Spread the love बिल्सी। रंगों और खुशियों के महापर्व होली का आगाज़ फ्यूचर लीडर्स स्कूल …

error: Content is protected !!