Breaking News

कादरचौक विकासखंड की न्याय पंचायत बाराचिर्रा की माह सितम्बर की न्याय पंचायत स्तरीय शिक्षक संकुल बैठक

Spread the love

कादरचौक विकासखंड की न्याय पंचायत बाराचिर्रा की माह सितम्बर की न्याय पंचायत स्तरीय शिक्षक संकुल बैठक का आयोजन 16.09.2025 दिन मंगलवार को बाराचिर्रा न्याय पंचायत के उच्च प्राथमिक विद्यालय पसेई में सर्वेश राठौर पूर्व एआरपी (गणित) की अध्यक्षता में अपराह्न 1:30 बजे से प्रारंभ होकर 3:00 बजे संपन्न हुई, जिसमें मुख्य एजेंडा बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। संकुल शिक्षक राजीव कुमार जौहरी ने कहा कि प्रत्येक माह एस.एम.सी. और पी.टी.एम. बैठकों का सफल आयोजन करते रहें। शिक्षक संकुल परमानंद ने कहा समर्थ एप के माध्यम से दिव्यांग बच्चों की प्रतिदिन उपस्थिति ऑनलाइन लगाते रहें । शिक्षक संकुल अल्पेश कुमार वैश्य ने कहा कि शारदा ऐप पर ड्रॉप आउट बच्चों को पंजीकृत अवश्य करें। नोडल शिक्षक संकुल जमीर अहमद ने मेरे शिक्षण की ताकत, एक सीख – एक बदलाव, शब्दावली विकास, स्थानीय मान की अवधारणा में उपयोग होने वाले टी.एल.एम. और उनका क्रम, एफ.ओ.सी.यू.एस. के साथ विज्ञान किट का प्रयोगात्मक शिक्षण, विषय आधारित टी.एल.एम. गैलरी वॉक, विभागीय सूचना, विभागीय प्राथमिकता एवं प्रशंसा एवं समेकन आदि पर विस्तार से चर्चा की साथ ही स्मार्ट क्लास पर विस्तृत चर्चा की। साथ ही पाठ योजना, टीएलएम, गणित/ विज्ञान किट का प्रयोग नियमित करते रहें।
इस अवसर पर राजीव कुमार जौहरी, अल्पेश कुमार वैश्य, जमीर अहमद, मनीषा संघी, परमानंद, जफर आलम, सर्वेस राठौर, मोहिनी गुप्ता, ज्योति, योगेश कुमार, शंकर नाथ, शीतल बघेल, लुबना जबीं व काजिम अली आदि। प्रधानाध्यापक लुबना जबीं ने सभी का आभार व्यक्त किया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

आसफपुर से चंदौसी मार्ग पर विद्युत पोल क्षतिग्रस्त , अनहोनी घटना की आशंका

Spread the loveआसफपुर ( बदायूं ) – क्षेत्र में तेज हवाओं के साथ बरसात के …

error: Content is protected !!