Breaking News

प्रतियोगिताओं में अव्वल रहे प्रतिभागियों को किया सम्मानित

Spread the love

प्रतियोगिताओं में अव्वल रहे प्रतिभागियों को किया सम्मानित

बिल्सी के पंचायती दिगंबर जैन मंदिर हुआ कार्यक्रम

बिल्सी। मोहल्ला संख्या दो स्थित चन्द्रप्रभु पंचायती दिगंबर जैन मंदिर में जैन धर्म के पर्युषण पर्व के समापन के बाद सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता रहे प्रतिभागियों को जैन समाज की ओर से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलाचरण की प्रस्तुति से किया गया। इसके बाद बच्चो के ग्रुप नृत्य पेश हुए। जिसमे कृष्णा जैन, वंश जैन, दर्पण जैन, अनमोल जैन, काशवी जैन, प्रियांश जैन, गोलू जैन ने अपनी प्रस्तुति से लोगों का मन मोह लिया। इसके बाद णमोकार मंत्र प्रतियोगिता में काशवी जैन, प्रियांश जैन, शिवांश जैन, भजन प्रतियोगिता में निशा जैन, गुंजन जैन, स्वीटी जैन, मानसी जैन, बन्धनबार प्रतियोगिता में खुशी जैन, प्रिया जैन, तनिष्का जैन एवं फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में काशवी जैन, अधिविक जैन, प्रियांश जैन, आदित्य जैन, कमज़ोर कड़ी कौन प्रतियोगियता में स्वीटी जैन, प्रज्ञा जैन, कलश घुमाओ प्रतियोगिता में संभव जैन, पासिंग टू पासर में डॉ आरती जैन, क्रिकेट प्रतियोगिता में लकी जैन, ईशान जैन, अंताक्षरी प्रतियोगिता में इंदु जैन, स्वीटी जैन, मान्या जैन, बच्चो की क्रिकेट प्रतियोगिता में वंश जैन, अंशिका जैन एवं समाज के बोर्ड परीक्षाओ में मेधावी रहे छात्र-छात्राओ में भूमि जैन, अरिहंत जैन, आदि जैन, तान्या जैन को विशेष रूप से सम्मानित किया। इसके अतिरिक्त पर्युषण पर्व में अपना विशेष योगदान देने के लिए कार्यक्रम प्रभारी प्रशान्त जैन, संचालक एनके जैन, संरक्षक मृगांक जैन उर्फ टीटू जैन एवं अनिल जैन सोनी, प्रवचन में निखिल जैन, भक्ताम्मर में ममता जैन, समाज के सबसे बुजुर्ग अभिभावक सुरेश चंद्र जैन व वीरांगना मंडल की अध्यक्ष डॉ आरती जैन ने संयुक्त रूप से प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बिल्सी में फॉगिंग न होने से बढ़ा मच्छरों का प्रकोप, रातभर परेशान हो रहे लोग

Spread the loveबिल्सी, बदायूं। नगर में लंबे समय से फॉगिंग नहीं होने के कारण मच्छरों …

error: Content is protected !!