साइबर अपराध को लेकर स्टूडेंटस को किया जागरुक
बिल्सी के नन्नूमल जैन कालेज में हुआ जागरुकता कार्यक्रम
बिल्सी। जिले में बढते हुए साइबर अपराध को लेकर बृहस्पतिवार को नगर के नन्नूमल जैन इंटर कालेज में साइबर क्राइम से बचाव के लिए एक जागरूकता कार्यक्रम में प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक गौरव उपाध्याय ने छात्र-छात्राओं को डिजिटल अरेस्ट एवं साइबर क्राइम से बचाव के लिए अपनाये जाने वाले तौर तरीकों से अवगत कराया गया। साथ ही साइबर हेल्पलाइन नं0 1930 के बारे में विस्तार से जानकारी देकर जागरुक किया गया। उन्होनें कहा कि इस संसार में कोई व्यक्ति मुफ्त में कोई भी वस्तु नहीं देता है। यदि देता है तो उसके पीछे कुछ न कुछ उसका लालच छिपा होता है। इसे समाज में साइबर ठग लोगों को तमाम तरह का लालच लेकर उनसे तमाम तरह से ठगी करने में लगे हुए है। इनसे हमे सावधान रहने की जरुरत है। उन्होनें उपस्थित लोगों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी अनजान व्यक्ति से अपना खाता संख्या, पिन, ओटीपी, सीवीवी नम्बर इत्यादि साझा ना करे। खाते से धोखाधड़ी से पैसा निकलने की दशा में तुरंत 1930 पर कॉल अथवा राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिग पोर्टल https://cybercrime.gov.in/ पर शिकायत दर्ज कराए। इस मौके पर प्रधानाचार्य डा.राजकमल गुप्ता, सचिन उपाध्याय, लवकुमार सिंह, उमेश चंद्र सक्सेना, अरविंद कुमार, पुरुषोत्तम शाक्य, इंद्रा माहेश्वरी, दीपक कुमार आदि मौजूद रहे।
Budaun Amarprabhat